महाविद्यालय परिवार की ओर से मैं आप सभी का स्वागत तथा अभिनंदन करती हूं। हमारा महाविद्यालय 1 अगस्त सन् 1985 से सतत् रूप से संचालित है। महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तथा स्नातकोत्तर स्तर पर वाणिज्य की कक्षाएं संचालित है। हमारे यहां सह-शिक्षा चलती है। महाविद्यालय में रेड रिबन, रेड क्रॉस एवं एन.एस.एस इकाई भी विद्यमान है।
महाविद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक गतिविधियां वर्ष पर्यंत चलती रहती है। हम पूर्ण रूप से नवाचार एवं सतत् विकास में अग्रसर हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मेरे साथ अनुभवी एवं कुशल सहायक प्राध्यापको एवं कार्यालयीन कर्मचारियों की टीम है
© Copyright Naveen Government College Akaltari, Distt.: Bilaspur (Chhattisgarh) All Rights Reserved